
*किसानों के विकास के नाम पर जल संसाधन विभाग कर रहा भ्रष्टाचार, 3 करोड़ की नहर निर्माण में भारी अनियमितता अभी से ही टूट रही व दरारे आ चुकी है — नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
नारायणपुर।
आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने नारायणपुर जिले के ब्रेहबेड़ा क्षेत्र में निर्माणाधीन नहर कार्य में गंभीर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाया है।
नरेन्द्र नाग ने कहा कि किसानों के खेतों तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने के नाम पर लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से नहर निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। निर्माण कार्य में न तो गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है और न ही जिम्मेदार इंजीनियरों की निगरानी दिखाई दे रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार अपनी मनमानी करते हुए अत्यंत घटिया और निम्न गुणवत्ता का निर्माण कर रहा है। नहर की मोटाई मानक के अनुरूप नहीं है, कई स्थानों पर यह मात्र एक इंच के आसपास दिखाई दे रही है जगह जगह दरारे आ चुकी है आम आदमी पार्टी ने निरीक्षण मे 100 जगह दरारे देखकर आई है। निर्माण में उपयोग हो रहा मटेरियल भी नाममात्र का है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि विभाग और ठेकेदार मिलकर किसानों के विकास के नाम पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
नरेन्द्र नाग ने कहा कि यह केवल नहर निर्माण का मामला नहीं है, बल्कि नारायणपुर जिले में पहले भी बारदाना घोटाले जैसे कई मामले सामने आ चुके हैं। अब किसानों के खेतों में बनने वाली नहरों में भी भ्रष्टाचार हो रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यावाही नहीं की गई, तो आम आदमी पार्टी किसानों के हितों को लेकर 07/04/2026 को बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि किसानों के मुद्दों, नहर निर्माण में भ्रष्टाचार, और अन्य अनियमितताओं को लेकर जल्द ही नारायणपुर जिले में व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।
मांगें:
नहर निर्माण कार्य की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच हो
दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्यावाही हो
निर्माण कार्य को मानक के अनुसार दोबारा कराया जाए
किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा सुनिश्चित की जाए






