
नारायणपुर में आदिवासी उपयोजनांतर्गत कृषक प्रशिक्षण आयोजित
नारायणपुर, 30 मार्च 2026// कृषि विज्ञान केंद्र, नारायणपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. दिबेंदु दास के अध्यक्षता में अखिल भारतीय समन्वित सोयाबीन अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत आदिवासी उपयोजना के तहत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया, डां.दिबेंदु दास ने कार्यक्रम में नारायणपुर अंचल से आए ग्रामीण आदिवासी किसानों को सोयाबीन फसल की उन्नत खेती, सोयाबीन के लाभ, उन्नत किस्मों के उपयोग बारे किसानों को विस्तृत जानकारी दिया। इस अवसर पर डॉ. हरेंद्र कुमार टोंडे ने किसानों को सोयाबीन फसलों की उन्नत खेती, उत्तम बीज का चुनाव, बीज उपचार करने की विधि, बोआई का सही समय और विधि, फसल में खाद एवं उर्वरक प्रबंधन, खरपतवार प्रबंधन, फसल की कटाई का सही समय, किसानों को सोयाबीन बीज भंडारण की उचित विधि, और फसल चक्र अपनाकर अधिक उत्पादन प्राप्त करने की वैज्ञानिक तकनीकों के बारे में जानकारी दिया। इसी क्रम में डां. आलिया अफरोज ने सोयाबीन में लगने वाले कीटो की पहचान और उसके उचित प्रबंधन करने के उपाय किसानों को बताए और श्री इंद्र कुमार ने सोयाबीन पर लगने वाले रोगों की पहचान किसानों को करने और उचित प्रबंधन का सही उपाय बताया l कार्यक्रम में डॉ. ललित वर्मा, डॉ अंकिता सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के बाद किसानों को प्रक्षेत्र भ्रमण कराया गया, उन्होंने उन्नत तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा l







